पुलिस मुठभेड़ में थाना फूलपुर वा एस ओं जी/सर्विलेंस सेल गंगा नगर की संयुक्त टीम द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा जमीलाबाद मे फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
*पुलिस मुठभेड़ में थाना फूलपुर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा जमीलाबाद में दिनांक 07.01.2026 को फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-10.01.2026 को समय करीब प्रातः 4.45 बजे थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बौड़ई मोड़ स्थित नहर किनारे हाईटेंशन लाईन के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी 01 मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा करने पर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिस पर उक्त पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अपने आप को घिरता देख संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गयी तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान उक्त बदमाशों में से 01 के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उक्त घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । पूछताछ करने पर घायल अभियुक्त ने अपना नाम आजम राईन पुत्र स्व0 हफीजउल्ला निवासी जमीलाबाद कस्बा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज तथा दूसरे बदमाश ने अपना नाम मो0 सुहैल पुत्र मो0 इकबाल निवासी ग्राम सराय अब्दुल मलिक थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जो कि थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-012/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त है ।
उल्लेखनी है कि दिनांक 08.01.2026 समय 00.09 बजे को श्री शनि सोनी पुत्र अंकित सोनी निवासी मोहल्ला जमीलाबाद कस्बा व थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज द्वारा दिनांक 07.01.026 समय 19.20 बजे शाम के करीब विपक्षीगण 1. आजम राईन पुत्र स्व0 हफीजउल्ला उम्र करीब 23 वर्ष नि0 मोहल्ला जमीलाबाद कस्बा व थाना फूलपुर प्रयागराज व 2. मो0 सुहैल पुत्र मो0 इकबाल उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम सराय अब्दुल मलिक थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज व अपने दो साथियों द्वारा वादी को कालर पकड़कर मारना पीटना, जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर करना व गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध का प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 012/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) BNS 2023 बनाम 1. आजम राईन पुत्र हफीजउल्ला नि0 ग्राम जमीलाबाद थाना फूलपुर प्रयागराज 2. तीन अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था ।
*पुलिस की कार्यवाही-*
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज,श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-012/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 अभियुक्त 1. आजम राईन पुत्र स्व0 हफीजउल्ला निवासी जमीलाबाद कस्बा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. मो0 सुहैल पुत्र मो0 इकबाल निवासी ग्राम सराय अब्दुल मलिक थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर व एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक-10.01.2026 को प्रातः करीब 04.45 बजे थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बौड़ई मोड़ स्थित नहर किनारे हाईटेंशन लाईन के पास घटना मे प्रयुक्त 01 मोटरसाकिल वाहन सं0- स्प्लेण्ड UP 73 AB 9639, 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 8 mm, 02 कारतूस .315 बोर, 04 अवैध देशी बम, कुल 1200/- रूपयो के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 012/2026 उपरोक्त में धारा -3/25 आर्म्स एक्ट व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढोत्तरी की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. आजम राईन पुत्र स्व0 हफीजउल्ला उम्र करीब 23 वर्ष नि0 मोहल्ला जमीलाबाद कस्बा व थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मो0 सुहैल पुत्र मो0 इकबाल उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम सराय अब्दुल मलिक थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*अभियुक्त आजम राईन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 338/2021 धारा 420 भा0द0वि0 व 66 आईटी एक्ट थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 318/2024 धारा 64/351(3)/333 बीएनएस थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0 12/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) BNS थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर प्रयागराज
* *अभियुक्त मो0 सुहैल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 12/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) BNS थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर प्रयागराज
*माल बरामदगी आजम राईन उपरोक्त:-*
1. 01 अवैध तमन्चा देशी 0.315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 8 mm नाजायज व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर 8 mm नाजायज व एक अदद मोटर साइकिल घटना में प्रयुक्त व नगद 700/ रुपये ।
*माल बरामदगी मो0 सुहैल उपरोक्त-*
04 देशी नाजायज बम, नगद 500/ रुपये ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार गौतम,थाना फूलपुर, कमि0 प्रयागराज ।
2. उ0नि0 उ0नि0 उमेश कुमार सिंह, प्रभारी चौकी कस्बा, थाना फूलपुर, कमि0 प्रयागराज ।
3. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 सौरभ शुक्ला थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
5. उ0नि0 आदर्श मौर्या थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
6. उपनिरीक्षक रामानुज सिंह एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. हे0का0 रविंद्र यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
9. हे0का0 राम एकबाल, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
10. हे0का0 ब्रिजेश सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
11. का0 विशाल कुवर, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
12. का0 समीर प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
13. का0 पीयूष पंकज चौहान, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
14. का0 अविनाश कुमार थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
15. का0 संजय यादव थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
16. का0 विनोद कुमार थाना फूलपुर कमि0 प्रयागराज ।
17. का0 सौरभ यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।







