थाना करछना पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में प्रकाश में आया एक वांछित अभियुक्त गिरप्तार

0


थाना करछना पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में प्रकाश में आया 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

               थाना करछना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-379/2025 धारा-191(2)/103(2) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त राजेश्वर यादव उर्फ काली यादव पुत्र स्व0 राजकुमार यादव निवासी सीओडी गेट रामसागर नैनी थाना नैनी प्रयागराज को आज दिनांक-10.12.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । 

घटना का संक्षिप्त विवरण-

             वादी मुकदमा उमाकान्त सिंह पुत्र स्व0 शिव बहादुर नि0 ग्राम धरवारा थाना करछना जनपद प्रयागराज द्वारा थाना स्थानीय पर दिये गये प्रार्थना पत्र बावत आरोपीगण द्वारा एक मत होकर वादी के पुत्र विवेक उम्र करीब 30 वर्ष की गाड़ी को ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोककर लोहे की राड़ से वारकर हत्या करने के उद्देश्य से गंभीर रूप से घायल करना व परिजनों द्वारा मिलिट्री हास्पिटल लखनऊ ले जाने पर मिलिट्री हास्पिटल के चिकित्सक द्वारा मृतक घोषित कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 379/2025 धारा  191(2)/103(2) बीएनएस बनाम 1.राजकमल पाण्डेय (हेड ऑपरेटर, रेडियो शाखा) पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी चकराना तिवारी चाका नैनी प्रयागराज 2.दिनेश कुमार यादव(अधिवक्ता/वाहन स्वामी) पुत्र रामकैलाश यादव नि0 चकराना तिवारी, रामसागर चाका नैनी प्रयागराज 3.राजीव कुमार ठाकुर(सेना का जवान) पुत्र सुनील कुमार ठाकुर निवासी गोविंदपुरम चकराना तिवारी चाका नैनी प्रयागराज 4.राजू अग्रहरि पुत्र प्रेमचंद अग्रहरी निवासी चकराना तिवारी चाका नैनी प्रयागराज 5.भाई लाल यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी चकराना तिवारी चाका नैनी प्रयागराज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । घटना के अनावरण के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिनके द्वारा उपरोक्त पाँचों नामित अभियुक्तगण को दिनांक-01.12.2025 को तथा प्रकाश में आये अभियुक्त गगन तिवारी उर्फ आशीष तिवारी पुत्र स्व0 जमुना प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम धनुहा थाना नैनी प्रयागराज को दिनांक-07.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । विवेचना के दौरान अभियुक्त राजेश्वर यादव उर्फ काली यादव उपरोक्त का नाम भी प्रकाश में आया । थाना करछना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.12.2025 को अभियुक्त राजेश्वर यादव उर्फ काली यादव उपरोक्त को थाना औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया             

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

राजेश्वर यादव उर्फ काली यादव पुत्र स्व0 राजकुमार यादव निवासी सीओडी गेट रामसागर नैनी थाना नैनी प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष । 

*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 379/2025 धारा 191(2)/103(2) बीएनएस थाना करछना कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना करछना कमिश्नरेट प्रयागराज ।

2. का0 मन्धर सिंह, थाना करछना कमिश्नरेट प्रयागराज । 

3. का0 अखिलेश निषाद, थाना करछना कमिश्नरेट प्रयागराज ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top