थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-343/2025 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. अभिषेक कुमार पटेल पुत्र सभालाल निवासी हरिशेनगंज थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 2. आशीष कुमार उर्फ सोने लाल पुत्र घनश्याम पटेल निवासी नहर ददौली थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.12.2025 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत मलाक हरहर स्थित बेला कछार के पास चोरी की 01 जनरेटर 10 KVA व ट्राली के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. अभिषेक कुमार पटेल पुत्र सभालाल निवासी हरिशेनगंज थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
2. आशीष कुमार उर्फ सोने लाल पुत्र घनश्याम पटेल निवासी नहर ददौली थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-343/2025 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
चोरी की 01 जनरेटर 10 KVA व ट्राली ।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 कम्बोद सिहं, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 विवेक सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 समीर सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।


