अयोध्या नगरी एक बार फिर दिव्यता और भक्ति से हुई सराबोर
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) : अयोध्या नगरी एक बार फिर दिव्यता और भक्ति से सराबोर हो उठी जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार सहित कई देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाग लिया। यह दिन उनके जन्मदिन के रूप में भी विशेष रहा।
अनुष्ठान के समापन पर विशेष आरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, विद्वानों, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन को प्रभु सेवा हेतु समर्पित करने की भावना दोहराई।