सम्भागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपाल मध्य प्रदेश शासन जिला खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही*

0

        PMN24 News Media Agency 

        सम्भागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपाल

        मध्य प्रदेश शासन

        समाचार

        जिला खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही*


*23 अवैध गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त*

भोपाल: 04 दिसंबर 2024

     कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार, 2 और 4 दिसंबर 2024 को जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के निर्देशन में जिला खाद्य कार्यालय की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक छापामार कार्रवाई की। इस अभियान में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अशोका सायथाई, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सफदर खान, मुबीना कादरी, श्री पुष्पराज पाटिल, श्री हुमायूं हुजूर और श्री मोहित मेधवंशी शामिल थे।


          कार्यवाही के तहत ऋषि इंटरप्राइजेज अशोका गार्डन, प्रीति होम एप्लायंसेज अशोका गार्डन, न्यू मां अनुसुइया गैस चूल्हा बाग सेवेनिया भोपाल, गायत्री गैस कलेक्शन बाग सेवेनिया भोपाल, आशा गैस चूल्हा रिपेयर्स सेंटर अशोका गार्डन और वासुदेव होम एप्लायंसेज लालघाटी भोपाल की जांच की गई।

              जांच में 19 घरेलू गैस सिलेंडर (क्षमता 14.2 किग्रा), 04 व्यावसायिक गैस सिलेंडर (क्षमता 19 किग्रा), 23 अमानक गैस सिलेंडर,14 गैस अंतरंग यंत्र और 04 इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे जब्त किए गए।

      अवैध उपकरण और सिलेंडर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम,1955 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त सामग्री और अन्य रिपोर्ट कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top