खाटूश्याम के लिए दो नई रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। आगार के
सितंबर 03, 2023
0
भरतपुर। राजस्थान रोडवेज के लोहागढ़ आगार द्वारा मथुरा और गोवर्धन से रविवार 3 सितंबर से खाटूश्याम के लिए दो नई रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। आगार के यातायात प्रबंधक लालाराम ने बताया कि गोवर्धन से सुबह 10 बजे खाटूश्याम के शुरू हो रही नई बस सुबह 10.30 बजे डींग, 11.30 बजे नगर, 11.15 बजे कठूमर होते हुए जयपुर के रास्ते शाम करीब 5.30 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी। यह बस रात में रुकने के बाद सुबह 5.15 बजे वापस आएगी। वहीं मथुरा के नए बस स्टैंड से सुबह 8.20 बजे खाटूश्याम के लिए रवाना होने बाली बस 9.50 बजे भरतपुर, दोपहर 2.20 बजे जयपुर और शाम करीब 5.30 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी और रात आठ बजे बापिस रवाना होगी।